Which Bank Is Best For Savings Account In India सेविंग अकाउंट में सबसे अच्छा बैंक कौन सा है?

which bank is best for savings account in india

पब्लिक सेक्टर के बढ़ते NPAs को देखकर फाइनैंस मिनिस्टर ने ठान लिया कि वो ज्यादातर पीएसयू बैंक को प्राइवेट कर देंगे। इस न्यूज़ के वजह से गये साल (२०२२) बैंकिंग इंडस्ट्री में काफी हलचल देखने को मिली। ऐक्सिस बैंक ने सिटी बैंक के भारतीय रिटेल डिविजन को खरीद लिया। SBI ने YES BANK के मैजॉरिटी स्टेक खरीद लिये है। इस लिए कूछ समय के लिए पीएसयू बैंक्स के शेयर्स में भी काफी तेजी देखने को मिली है। छोटे प्राइवेट बैंक्स जैसे कि RBL, IDFC, INDUSIND BANK काफी तेजी से कस्टमर्स को जुटा रहे हैं। इन सबके चलते 2023 में आपको कौन से बैंक में "SAVING ACCOUNT" खुलवाना चाहिए? तो हमने आपके लिए टॉप बैंक्स को अलग अलग पैरामीटर्स में ऐनालाइज किया है। जिससे आप को सही बैंक का चुनाव करने में आसानी होगी। सबसे पहले हम बात करेंगे interest rate की। हमें पता है कि आए दिन बैंक्स के जो सेविंग्स अकाउंट के इंट्रेस्ट रेट्स चेंज होते रहते है। सब बैंक्स आपको एक स्लैब के हिसाब से इन्ट्रेस्ट देते हैं। निचे दिए डेटा से आप को पता चलेगा के RBL, INDUSIND और BANDHAN BANK बाकी सब से अच्छा interest rate दे रहें है। SBI BANK के रेट तो सबसे कम है। बाकी बैंक्स के interest rate साधारणता 3-4 परसेंट के बीच में है।

Best Saving Bank Account in  India

बहोत लोगों को ज़ीरो बैलेंस बैंक अकाउंट चाहिये होता है। इस लिए हमने इन सब बैंक्स की जो मिनिमम अकाउंट बैलेंस की रिक्वायरमेंट है उसको भी कम्पैर (तुलना) किया है। जैसे की आपको पता है इन सब बैंक्स के पास सेविंग्स अकाउंट के लिए भी अलग अलग प्रोडक्ट्स होते हैं। साधारणतः बैंक्स तीन अलग टाइप के सेविंग्स अकाउंट ऑफर करते हैं। बेसिक, स्टैन्डर्ड और प्रीमियम। प्रीमियम अकाउंट्स में आपको अच्छी प्रोडक्टसर्विस मिलती है जैसे कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड लेक़िन उसके साथ साथ इनमें मिनिमम अकाउंट बैलेंस की आवश्यकता (रिक्वाइर्मन्ट) भी काफी ज्यादा रहती है। इसलिए इस टेबल में आपको काफी बैंक्स की मिनिमम बैंलेंस की रिक्वायरमेंट वेरिएबल दिख रही है जैसे RBL BANK 0-5000 ₹, BANDHAN BANK 0-10000 ₹, ICICI BANK की 2000 -10000. बाकि सारे बैंक्स में आपको ज़ीरो बैलेंस अकाउंट तो मिल जायेगा लेकिन वो बहुत ज्यादा साधारण (बेसिक) होगा इसलिए हमने उसको यहाँ पे मेन्शन नहीं किया है। एक अच्छा (डीसेंट) ज़ीरो बैलेंस अकाउंट आपको RBL, INDUSIND, KOTAK और ICICI BANK में मिल जाएगा।
Best Savings Account In India

अब हम बात करेंगे अकाउंट चार्जेस की, जिससे चीजें थोड़ी और क्लिअर होना शुरू होंगी। आपको DBS और BANDHAN BANK में अनलिमिटेड चेक्स (cheque) मिलते हैं।अकाउंट खोलने के पहले साल DBS BANK और BANDHAN BANK आपको अनलिमिटेड चेक्स देते है लेकिन DBS BANK बादमें भी अनलिमिटेड चेक्स देता है। उसके बाद INDUSIND, और ICICI BANK के चार्जेस भी काफी कम है। बाकी सब बैंक्स चेकबुक के लिए 75-200₹ चार्ज कर रहे हैं। RBL BANK आपको लाइफटाइम फ्री डेबिट कार्ड दे रहा है।उसके अलावा SBI, HDFC और ICICI BANK काफी कम चार्ज कर रहे हैं। बाकी सब के चार्जेस थोड़े ज्यादा है। अभी तक बिगनर्स के लिए ICICI, DBS,RBL, INDUSIND BANK बाकी सब से अच्छा ऑप्शन दिख रहे हैं.
Best Savings Account In India

बहुत सारे लोग अपने घर या ऑफिस के नजदीक के बैंक में अकाउंट खुलवाते है जिससे बैंक में आना जाना आसान हो, उनके दिमाग में बैंक ब्रांच की अवेलेबिलिटी एक मेजर फैक्टर होता है. 95% से ज्यादा नेट बैंकिंग और मोबाइल ऍप से ट्रंसक्शन्स होते है पर लोग बैंक ए टी एम और बैंक की कितने ज्यादा ब्रान्चेस है ये भी देखते है। इस पैरामीटर में न्यू एज बैंक्स लाइक DBS और RBL BANK बाकी बैंक्स के कंपैरिजन में काफी पीछे हैं। इसमें बंधन बैंक की ब्रान्चेस ऐक्सिस बैंक से भी ज्यादा दिख रही है। बट नोट करने वाली बात ये है की इनकी मेजोरिटी नॉर्थ ईस्ट में है। अगर आपको नॉर्थ ईस्ट रीज़न में अकाउंट ओपन करना है तो BANDHAN BANK एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन SBI और HDFC के एटीएम, ब्रांच सबसे ज्यादा है। इस पैरामीटर में AXIS और ICICI BANK की भी काफी सारी ब्रान्चेस भारत में है। अगर इस आप एटीएम और ब्रांच कि संख्या के आधार पर बैंक का चुनाव करना चाहते है तो आप ज्यादा संख्या वाले बैंक और एटीएम ब्रांच को चुन सकते है.

जो लोग ऑनलाइन बैंकिंग ज्यादा यूज़ करते है, हमने उन बैंक्स की ऑनलाइन बैंकिंग इक्स्पिरीयन्स और मोबाइल ऐप्स को भी कम्पेयर किया है। (Note:- This comparison is completely objective, this rating is based on our experience) ये रेटिंग और comparison हमारे अपने experience पर किया है। आप का एक्सपिरियंस हमसे अलग हो सकता है। हमारे analysis के मुताबिक हमने सब बैंक्स की ऐप पर नेट बैंकिंग को 10 में से रेट किया है और इसमें ICICI BANK का सबसे अच्छा ऐप यूज़र एक्स्पीरियंस है उसके बाद KOTAK BANK, HDFC, SBI, AXIS BANK, DBS BANK का भी डीसेंट एक्स्पीरियंस है। BANDHAN, RBL और INDUSIND BANK का एक्सपिरियंस ऐवरेज है। HDFC, ICICI BANK सबसे अच्छे नेट बैंकिंग experience वाली बैंक है उसके बाद में SBI, KOTAK, और AXIA BANK का नेट बैंकिंग experience भी अच्छा है. अगर हम सबसे अच्छे डिजिटल बैंकिंग एक्सपिरियंस कि बात करें तो ICICI, HDFC और KOTAK BANK का नाम सबसे पहले आता है.

सेविंग्स अकाउंट अगर आप खुलवाते हो तो साधारणता आपको उसमें काफी समस्या भी आयेंगी। ऐसे में बैंक का क्वालिटी ऑफ कस्टमर सपोर्ट एक्सपिरियंस काफी ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है। तो हमने इसी फैक्टर ऑफ कम्पेरिज़न को कस्टमर सपोर्ट के अलग अलग तरीके को कंपेर किया हैं। अगर आप डाटा गौर से देखेंगे तो HDFC BANK है जो आपको हर तरीके से कस्टमर सपोर्ट देता है। लेकिन KOTAK , ICICI और RBL BANK का कस्टमर सपोर्ट भी अच्छा है। SBI BANK ने पिछले 1 साल में काफी अच्छा इम्प्रूव किया है।

Comments